Haridwar News: डिलीवरी वाहन से एलईडी टीवी की चोरी का आरोपी गिरफ्तार
हरिद्वार, अक्टूबर 20 -- Haridwar News: हरिद्वार, संवाददाता। कनखल पुलिस ने डिलीवरी के लिए वाहन में रखे एलईडी टीवी की चोरी का खुलासा कुछ घंटों में कर दिया। पुलिस ने चोरी की गई एलईडी बरामद करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी पहले भी चोरी के मामलों में जेल जा चुका है। पुलिस के अनुसार, रघुवीर पुत्र नंदलाल निवासी अहमदाबाद हाफिजगंज बरेली यूपी, हाल निवासी सराय ज्वालापुर ने शिकायत दर्ज कराई थी कि जगजीतपुर पीठ पुलिया के पास वाहन में डिलीवरी के लिए रखी एलईडी चोरी कर ली गई। शिकायत के आधार पर कनखल कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर एसएसपी के निर्देश पर पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसके बाद 20 अक्तूबर को अजय बिटौलिया निवासी पीठ बाजार, जगजीतपुर कनखल को चोरी की एलईडी सहित गिरफ्तार कर लिया। एसएचओ देवें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.