Haridwar News: डांडिया और गरबा से दिया बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश
हरिद्वार, अक्टूबर 17 -- Haridwar News: हरिद्वार के जगजीतपुर स्थित श्री गुरु राम राय पब्लिक स्कूल में शनिवार को नवरात्रि और विजयादशमी उत्सव मनाया गया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से उत्सव में रंग जमाया। मां दुर्गा के नौ स्वरूपों पर आधारित नृत्य, रामलीला के प्रसंगों और डांडिया-गरबा ने दर्शकों का मन मोह लिया। प्रस्तुतियों के जरिए धर्म की अधर्म पर विजय का संदेश दिया गया। जूनियर और सीनियर वर्ग के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। नन्हे-मुन्ने बच्चों के डांडिया और गरबा नृत्य आकर्षण का केंद्र रहे। इस अवसर पर कक्षाओं में विभिन्न रचनात्मक गतिविधियां भी आयोजित की गईं। विद्यार्थियों ने डांडिया और कलश सज्जा, मां दुर्गा के नौ स्वरूपों के मुकुट तथा रावण, मेघनाद और कुंभकर्ण के पुतले बनाए। यह भी पढ़ें- Gangapar News: न्यू चिल्ड्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.