हरिद्वार, सितम्बर 19 -- Haridwar News: ग्राम सराय के पास नगर निगम के कूड़ा डंपिंग जोन को हटाने की मांग को लेकर आसपास के सैकड़ों ग्रामीणों ने धरना शुरू कर दिया है। जिला पंचायत सदस्य अरविंद कुमार के नेतृत्व में ग्रामीण दो दिन से डंपिंग जोन के सामने धरने पर बैठे हैं। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक डंपिंग जोन हटाया नहीं जाता, उनका आंदोलन जारी रहेगा। जिला पंचायत सदस्य अरविंद कुमार ने कहा कि डंपिंग जोन स्थापित किए जाने के समय भी ग्रामीणों ने इसका विरोध किया था। आरोप लगाया कि कूड़े से उठने वाली बदबू के कारण आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और लोग बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनहित में डंपिंग जोन को हटाया जाना जरूरी है। ग्राम सुभाषगढ़ के उपप्रधान गौरव शर्मा और ग्रामीण अंकित पेगवाल ने कहा कि बरसात के दौरान स...