Haridwar News: डंपिंग जोन का स्थानीय लोगों ने किया विरोध
हरिद्वार, अगस्त 3 -- Haridwar News: शिवालिक नगर पालिका क्षेत्र में चिन्मय डिग्री कॉलेज के समीप प्रस्तावित डंपिंग जोन का सोमवार को स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने विरोध कर दिया। विरोध के बाद पालिका अधिकारियों ने 11 अगस्त तक वैकल्पिक स्थान चिह्नित कर डंपिंग जोन स्थानांतरित करने का भरोसा दिया। सोमवार को नगर पालिका के कर्मचारी चिन्मय डिग्री कॉलेज के पास कचरा निस्तारण के लिए वाहन लेकर पहुंचे। इसकी जानकारी मिलते ही स्थानीय निवासी और सभासद मौके पर पहुंच गए तथा डंपिंग जोन बनाए जाने का विरोध शुरू कर दिया। लोगों का कहना था कि रिहायशी क्षेत्र में कचरा डंप होने से बदबू, मच्छरों और संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ जाएगा, जिससे आसपास के लोगों का स्वास्थ्य प्रभावित होगा। स्थानीय निवासी सीपी सिंह, सभासद वीरेंद्र अवस्थी, पंकज चौहान, हरिओम चौहान, रीता चमो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.