Haridwar News: ठीक हो गई जिला अस्पताल की खराब पड़ी लिफ्ट,गर्भवती महिलाओं को मिलेगी राहत
हरिद्वार, अगस्त 26 -- Haridwar News: जिला अस्पताल की कई दिनों से खराब पड़ी लिफ्ट की अस्पताल प्रबंधन ने मरम्मत करा दी है। बुधवार से लिफ्ट का संचालन सुचारु हो गया। इससे अस्पताल पहुंचने वाली गर्भवती महिलाओं और उनके परिजनों को राहत मिली है। 'हिन्दुस्तान' ने मंगलवार के अंक में लिफ्ट खराब होने से मरीजों को हो रही परेशानी की खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी। खबर का संज्ञान लेते हुए अस्पताल प्रबंधन ने इंजीनियर बुलाकर लिफ्ट की मरम्मत कराई। लिफ्ट खराब होने के कारण गर्भवती महिलाओं और उनके परिजनों को रैंप के सहारे प्रसूति वार्ड और ऑपरेशन थिएटर तक पहुंचना पड़ रहा था। प्रसूति वार्ड पहली मंजिल और ऑपरेशन थिएटर दूसरी मंजिल पर होने के कारण प्रसव पीड़ा से जूझ रही महिलाओं को रैंप से ले जाना मुश्किल हो रहा था। ऑपरेशन की स्थिति में मरीज को स्ट्रेचर या व्हीलचेयर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.