हरिद्वार, नवम्बर 4 -- Haridwar News: हरिद्वार। ज्वालापुर क्षेत्र में जूर्स कंट्री के पास पेट्रोल पंप के सामने एक ट्रक की टक्कर से स्कॉर्पियो क्षतिग्रस्त हो गई। मामले में वाहन के मालिक ने पुलिस को शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस के अनुसार, मंगलवार को दोपहर के समय बहादुरपुर जट्ट निवासी पंकज यादव अपने भाई की स्कॉर्पियो से घर लौट रहे थे। जूर्स कंट्री के पास पेट्रोल पंप के सामने एक ट्रक चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन बैक करते हुए उनकी स्कॉर्पियो में टक्कर मार दी। आरोप है कि चालक ने पीछे देखे बिना और कोई संकेत दिए बिना ट्रक मोड़ दिया। हादसे में स्कॉर्पियो को काफी नुकसान हुआ। वहीं एसएचओ चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...