Haridwar News: टूटी सड़कों के विरोध में व्यापारी और सामाजिक संगठन सड़क पर उतरे
हरिद्वार, अक्टूबर 23 -- Haridwar News: हरिद्वार। उत्तरी हरिद्वार की बदहाल सड़कों और गहरे गड्ढों के विरोध में व्यापारियों और सामाजिक संगठनों ने प्रदर्शन किया। महानगर व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुनील सेठी के नेतृत्व में प्रदर्शनकारियों ने सड़कों की जल्द मरम्मत कराने की मांग उठाई। उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द सड़कें ठीक नहीं हुईं तो आंदोलन तेज किया जाएगा। साथ ही सीवर कार्यदायी संस्था, लोक निर्माण विभाग और एनएचएआई के जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की। सुनील सेठी के नेतृत्व में जुटे व्यापारियों और क्षेत्रवासियों ने कहा कि सीवर कार्यदायी संस्था, लोक निर्माण विभाग और एनएचएआई की लापरवाही से सड़कें बदहाल हैं। आरोप है कि गड्ढों के कारण रोजाना दुर्घटनाएं हो रही हैं। गुरुवार रात उत्तरी हरिद्वार में सीवर कार्यदायी संस्था की लापरवाही के चलते ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.