हरिद्वार, जुलाई 23 -- Haridwar News: कनखल कोतवाली पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत झगड़ा करते हुए दो हुडदंगी को हिरासत में लिया है। प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि मुन्ना पुत्र शाहिद निवासी और दानिश पुत्र मुन्ना निवासी अहबाबनगर अम्बेडकर मूर्ति के पास कोतवाली ज्वालापुर को आपस में लड़ाई करते हुए हिरासत में लिया गया है। बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्रवाई गतिमान है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...