Haridwar News: ज्वालापुर रेलवे स्टेशन के गेट पर गढ्ढों में पानी भरने से यात्रीयों को हो रही परेशानी
हरिद्वार, जुलाई 6 -- Haridwar News: ज्वालापुर रेलवे स्टेशन के गेट पर पानी भरने और निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढों से यात्रियों को परेशानी हो रही है। वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन के अध्यक्ष चौधरी चरण सिंह ने डीआरएम मुरादाबाद को ज्ञापन प्रेषित कर इस समस्या का समाधान करने की मांग की है। ज्ञापन में चौधरी चरण सिंह ने बताया कि रेलवे स्टेशन के प्रवेश द्वार पर पानी भरने और निर्माण कार्य के लिए दोनों ओर खुदे गड्ढों से यात्रियों को आने जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पिछले कई दिनो से प्रवेश द्वार पर चल रहा निर्माण कार्य बंद है और गड्ढों मे बरसात का पानी भर गया है। लेकिन विभागीय अधिकारी और कर्मचारी इस और कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि यात्रीयों की परेशानी को देखते हुए समस्या का जल्द समाधान किया जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.