Haridwar News: ज्वालापुर रेलवे अंडरपास में जलभराव की समस्या जनसुनवाई में उठाई
हरिद्वार, अगस्त 24 -- Haridwar News: ज्वालापुर रेलवे अंडरपास में बारिश के दौरान होने वाले जलभराव की समस्या को वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन ने जिलाधिकारी की जनसुनवाई में उठाया। संगठन ने अंडरपास में जल निकासी की उचित व्यवस्था कराकर लोगों को राहत दिलाने की मांग की। ज्वालापुर रेलवे अंडरपास में बारिश के बाद होने वाले जलभराव और कीचड़ की समस्या को वरिष्ठ नागरिक सामाजिक संगठन ने उठाया। संगठन पदाधिकारियों ने बताया कि थोड़ी बारिश में ही अंडरपास में पानी भर जाता है। रेलवे लाइनों से पानी अंडरपास में गिरने के कारण स्थिति और खराब हो जाती है। पानी और कीचड़ जमा होने से पैदल राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को आवाजाही में परेशानी होती है। संगठन के अनुसार अंडरपास का तल समतल होने के कारण बारिश का पानी निकासी नाली तक नहीं पहुंच पाता। इससे पानी लंबे समय तक जमा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.