Haridwar News: ज्वालापुर में दिन में कई दफा बिजली ट्रिपिंग से परेशान
हरिद्वार, अगस्त 19 -- Haridwar News: ज्वालापुर की प्रथम डिविजन में लगातार बिजली ट्रिपिंग ने करीब 20 हजार की आबादी की परेशानी बढ़ा दी है। पिछले एक महीने से दिन में कई बार 10 मिनट से एक घंटे तक बिजली गुल हो रही है। बुधवार को पांच बार बिजली बाधित होने से लोग बेहाल रहे और बिजली पर निर्भर कारोबार प्रभावित हुए। बुधवार को उपकेंद्र ज्वालापुर की प्रथम सब डिविजन में लोग दिन में बिजली की आपूर्ति कई दफा ठप होने से बेहाल रहे। क्षेत्र में किसी भी समय बिना सूचना के बिजली सप्लाई बंद हो रही है। साथ ही फॉल्ट और मेंटिनेंस के लिए कई दफा बिजली ट्रिपिंग की जा रही है। बिजली कटौती से लोगों के जरूरी काम प्रभावित हो रहे है। बिजली की आपूर्ति बाधित होने से फोटो कॉपी, कंप्यूटर संबंधित कार्य, कॉमन सर्विस सेंटर, वेल्डिंग, आटा चक्की, लेथ मशीन और अन्य बिजली से संचालित हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.