हरिद्वार, सितम्बर 1 -- Haridwar News: ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार कार की टक्कर से 15 वर्षीय किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना 30 अगस्त की रात को रविदास चौक अंडरपास के पास महफिल रेस्टोरेंट के सामने हुई। आरोप है कि कार चालक किशोरी को 300 मीटर तक वाहन के साथ घसीट कर ले गया। मामले में पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, ऋतिक गिहार निवासी लोधा मंडी ने बताया कि उनकी चचेरी बहन अपनी मां और मामा आदि के साथ रेलवे स्टेशन ज्वालापुर से पैदल घर लौट रही थी। आरोप है कि इसी दौरान तेज गति से आई काले रंग की कार ने किशोरी को पीछे से टक्कर मार दी और उसे घसीटते हुए महफिल रेस्टोरेंट से आशु गारमेंट्स कटहरा बाजार तक ले गई। हादसे में किशोरी को गंभीर चोटें आईं। परिजन उसे उपचार के लिए सिटी हॉस्पिटल रानीपुर मोड़ ले गए। जहा...