Haridwar News: ज्वालापुर क्षेत्र में सात घंटे लोगो को पीने का पानी नहीं मिला
हरिद्वार, जुलाई 16 -- Haridwar News: ज्वालापुर के रामनगर क्षेत्र में उत्तराखंड जल संस्थान की ओर से नई पाइप लाइन बिछाने और उसे पुरानी लाइन से जोड़ने के कार्य के चलते गुरुवार को चार पंपिंग स्टेशनों से जलापूर्ति बाधित रही। सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक करीब सात घंटे पानी की सप्लाई बंद रहने से लगभग 15 हजार की आबादी प्रभावित हुई। जल संस्थान की टीम ने नई पाइप लाइन बिछाने के बाद उसे मुख्य लाइन से जोड़ने के लिए वेल्डिंग का कार्य किया। इस दौरान आर्य नगर, रामनगर, तहसील और नंद विहार पंपिंग स्टेशनों से पानी की आपूर्ति रोकनी पड़ी। कार्य पूरा होने के बाद शाम करीब पांच बजे जलापूर्ति दोबारा शुरू की गई। जलापूर्ति बंद रहने से रामनगर, शारदा नगर, तहसील, मीना एनक्लेव, शंकर आश्रम, अवधूत मंडल आश्रम, वानप्रस्थ आश्रम, आर्य नगर, शिव विहार, दayanand नगरी, खन्ना नग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.