Haridwar News: ज्वालापुर क्षेत्र में सात घंटे लोगों को पानी की किल्लत से जूझना पड़ा
हरिद्वार, जुलाई 27 -- Haridwar News: उपनगरी ज्वालापुर के रामनगर क्षेत्र में सोमवार को उत्तराखंड जल संस्थान के कर्मचारियों ने पानी की नई पाइप लाइन बिछाने का काम किया। इस दौरान क्षेत्र के चार पंपिंग स्टेशनों से पानी की सप्लाई को बंद किया गया। सप्लाई बाधित होने के बाद क्षेत्र की करीब 25 हजार की आबादी को सात घंटे तक घर पर नल से जल नहीं मिला। वहीं शाम को पानी की आपूर्ति चालू होने के बाद लोगों को राहत मिली। सोमवार को जल संस्थान ने ज्वालापुर की रामनगर कॉलोनी क्षेत्र में नई पाइप लाइन बिछाई। साथ ही नई पाइप लाइन को पुरानी पाइप लाइन के साथ इंटर कनेक्शन करने का काम हुआ। पाइप लाइन को आपस में वेल्डिंग करने के लिए जल संस्थान ने मुख्य पाइप लाइन से पानी की सप्लाई सुबह 10 बजे बंद की। इस दौरान चार पंपिंग स्टेशन आर्य नगर, रामनगर, तहसील और नंद विहार से पानी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.