Haridwar News: ज्वालापुर के कन्या इंटर कॉलेज में सोलर हैंडपंप और मंच शेड का लोकार्पण
हरिद्वार, अक्टूबर 15 -- Haridwar News: हरिद्वार, संवाददाता। पीएम श्री राजकीय कन्या इंटर कॉलेज, ज्वालापुर में छात्राओं को पेयजल की सुविधा देने और सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए बेहतर व्यवस्था विकसित करने की दिशा में सोलर ड्यूल हैंडपंप और मंच शेड का लोकार्पण किया गया। कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने गुरुवार को सेवा संकल्प अभियान के तहत इन विकास कार्यों का उद्घाटन किया। वैश्विक हाथ धुलाई दिवस के अवसर पर विद्यालय में डेटॉल स्कूल हाइजीन एजुकेशन प्रोग्राम भी शुरू किया गया। इस दौरान छात्राओं को स्वच्छता और हाथ धोने की सही आदतों के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम में मदन कौशिक, विद्यालय की प्रधानाचार्य पूनम राणा, पार्षद निशा पुंडीर और अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से रिबन काटकर तथा हैंडपंप चलाकर विकास कार्यों का शुभारंभ किया। यह भी पढ़ें- Deogarh News:...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.