हरिद्वार, जुलाई 9 -- Haridwar News: देर शाम से शुरू हुई बारिश ने गुरुवार को हरिद्वार में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। जिले में 192 मिमी तक बारिश दर्ज की गई, जबकि मौसम विभाग ने आगामी 12 जुलाई तक येलो अलर्ट जारी किया है। धर्मनगरी में बुधवार देर शाम को बारिश शुरू हो गई। इसके बाद सुबह चार बजे बारिश रुक गई। लेकिन आधे घंटे बाद दोबारा मूसलाधार बारिश होने लगी। बारिश के बीच सुबह के समय आसमान में काली घटाएं छाई रही। दोपहर तक बारिश ने लोगों को परेशान किया। बारिश की वजह से अधिकत और न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया। वहीं आंकड़ों के अनुसार गुरुवार को सुबह से दोपहर तक जिले में औसतन 151 एमएम बारिश रिकॉर्ड हुई। बुधवार देर शाम से गुरुवार सुबह तक जिले में औसतन 192 एमएम बारिश पड़ी। यह भी पढ़ें- उत्तराखंड में झमाझम बारिश के लिए रहें तैयार, 7 जिलों म...