Haridwar News: जिला योजना समिति के 13 सदस्यों के चुनाव की प्रक्रिया आज से
हरिद्वार, अक्टूबर 9 -- Haridwar News: जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन की प्रक्रिया 10 अक्तूबर से शुरू होगी। जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित ने निर्वाचन कार्यक्रम निर्धारित कर दिया है। जिले के नगर निकायों के निर्वाचित सभासदों और सदस्यों में से कुल 13 सदस्यों का चुनाव पांच प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों में किया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, नामांकन पत्र 10 से 12 अक्तूबर तक अपराह्न तीन बजे तक जिलाधिकारी के रोशनाबाद स्थित न्यायालय कक्ष से प्राप्त किए जा सकेंगे। नामांकन पत्र 12 अक्तूबर को शाम चार बजे तक कलेक्ट्रेट रोशनाबाद में जमा करने होंगे। 13 अक्तूबर को सुबह दस बजे से नामांकन पत्रों की जांच होगी। उम्मीदवार 14 अक्तूबर को सुबह 11 से दोपहर तीन बजे तक स्वयं उपस्थित होकर नाम वापस ले सकेंगे। आवश्यकता पड़ने पर 16 अक्तूबर को सुबह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.