Haridwar News: जाम में फंसी एम्बुलेंस, रोजाना परेशान हो रहे राहगीर
हरिद्वार, अक्टूबर 29 -- Haridwar News: ज्वालापुर में पुल जटवाड़ा और लाल पुल से सराय मार्ग पर रोजाना लगने वाले जाम ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। बुधवार देर रात जाम में मरीज को लेकर जा रही एंबुलेंस भी फंस गई। लोगों की मदद से एंबुलेंस को रास्ता मिल सका। सुबह, दोपहर और रात के समय दोनों मार्गों पर वाहनों की लंबी कतारें लग रही हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, ज्वालापुर से सराय के बीच का सफर तय करने में कई बार दो घंटे तक जाम में फंसे रहना पड़ता है। त्योहारों के दौरान समस्या और बढ़ गई है। गुरुवार सुबह भी मार्ग पर जाम लगा रहा। इससे सब्जी मंडी, ट्रांसपोर्ट नगर, स्कूलों, व्यावसायिक इकाइयों, सराय और आसपास के गांवों व कॉलोनियों में आने-जाने वाले लोगों को परेशानी हुई। बुधवार देर रात जाम में एंबुलेंस फंस गई। चालक लोगों से हाथ जोड़कर रास्ता देने की गुजारि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.