Haridwar News: जातिसूचक शब्द बोल कर मारपीट का आरोप, तीन घायल, केस दर्ज
हरिद्वार, अक्टूबर 13 -- Haridwar News: सिडकुल थाना क्षेत्र के रावली महदूद में जातिसूचक शब्द बोलकर मारपीट और धारदार हथियार से हमला करने का मामला सामने आया है। घटना में तीन युवक घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, वंश निवासी रावली महदूद ने शिकायत में बताया कि आठ अक्तूबर को उसके ममेरे भाई राजन को आरोपी विनय पाल ने रास्ते में रोककर धमकाया था। आरोप है कि 10 अक्तूबर को वंश अपने भाई के साथियों राजन और केशव तथा ताऊ के बेटे टिंकल के साथ विनय पाल की दुकान के सामने से गुजर रहा था। इस दौरान आरोपी ने उन्हें रोककर जातिसूचक शब्द कहे और गाली-गलौज की। आरोप है कि इसके बाद वह दुकान से धारदार हथियार निकाल लाया और हमला कर दिया। घटना में वंश, केशव और टिंकल को गंभीर चोटें आईं। एसओ अजय शाह ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.