Haridwar News: जलभराव वाले क्षेत्रों में उतरे डीएम, अफसरों को दिए निकासी के निर्देश
हरिद्वार, जुलाई 9 -- Haridwar News: लगातार हो रही बारिश के कारण विभिन्न क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने गुरुवार को जलभराव प्रभावित इलाकों का स्थलीय निरीक्षण कर हालात का जायजा लिया और अधिकारियों को पानी की निकासी के लिए तत्काल प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने जल निकासी व्यवस्था, नालों की सफाई और राहत कार्यों की प्रगति का अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जहां भी जलभराव की समस्या है, वहां तत्काल मशीनें और आवश्यक संसाधन लगाकर पानी की निकासी सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखने और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। यह भी पढ़ें- Dehradun ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.