Haridwar News: जर्जर प्राथमिक विद्यालय की छत भरभराकर गिरी, बाल-बाल टला हादसा
हरिद्वार, सितम्बर 28 -- Haridwar News: उपनगरी ज्वालापुर में रविवार रात बारिश के दौरान राजकीय प्राथमिक विद्यालय नंबर पांच के जर्जर भवन की छत भरभराकर गिर गई। छत गिरने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि हादसे के समय वहां कोई राहगीर मौजूद नहीं था, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक विद्यालय का भवन लंबे समय से जर्जर हालत में है। भवन की दीवार भी क्षतिग्रस्त हो चुकी है और उसके गिरने का खतरा बना हुआ है। बारिश के दौरान छत गिरने की घटना के बाद आसपास के लोगों में भी चिंता बढ़ गई है। बताया गया कि फिलहाल विद्यालय में बच्चों की पढ़ाई नहीं हो रही है। यह भी पढ़ें- Dehradun News: हरिद्वार में प्राथमिक विद्यालय नंबर पांच की जर्जर छत गिरी जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश के बाद विद्यालय को दूसरे स्कूल में शिफ्ट किया जा चुका है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.