Haridwar News: जन अधिकार पार्टी ने जताया विरोध
हरिद्वार, सितम्बर 1 -- Haridwar News: जिला महिला अस्पताल परिसर स्थित 200 बेड मदर एंड चाइल्ड हॉस्पिटल में प्रसव ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत के मामले में जन अधिकार पार्टी (जनशक्ति) ने अस्पताल पहुंचकर विरोध जताया। पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव हेमा भंडारी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने घटना की जानकारी ली। हेमा भंडारी ने आरोप लगाया कि अस्पताल प्रबंधन ने जिम्मेदारी से बचने का प्रयास किया। उन्होंने मामले की मजिस्ट्रेट जांच कराने और पीड़ित परिवार को 20 लाख रुपये का मुआवजा देने और दोषियों पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की। पार्टी ने चेतावनी दी कि सात दिन में कार्रवाई नहीं होने पर जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Dehradun News: प्रसव के बाद गर्भवती महिला की मौत, अस्पताल पर लापरवाही का आरोप
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.