Haridwar News: जन्मदिन पार्टी में महिला से अभद्रता का आरोप, विरोध पर पति से मारपीट की
हरिद्वार, सितम्बर 1 -- Haridwar News: रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में जन्मदिन पार्टी के दौरान महिला से अभद्रता और उसके पति के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता के पति की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अमन एन्क्लेव जमालपुर खुर्द निवासी महिला के पति ने तहरीर में बताया कि 24 अगस्त की रात उनकी पत्नी पड़ोस में जन्मदिन पार्टी में गई थीं। आरोप है कि पार्टी में मौजूद पूनम चंद ने उनकी पत्नी के साथ अश्लील और अभद्र हरकतें कीं। महिला को गलत इशारे करने और अनुचित तरीके से छूने का भी आरोप है। महिला ने फोन कर घटना की जानकारी पति को दी। आरोप है कि मौके पर पहुंचकर आरोपी से बातचीत की तो उसने मारपीट शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी दी। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर दोनों को अलग किया। एसएचओ मनोहर सिंह भंडारी ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.