हरिद्वार, अगस्त 31 -- Haridwar News: जिला कार्यालय सभागार में सोमवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जनसुनवाई हुई। इसमें विभिन्न विभागों से जुड़ी 44 शिकायतें सामने आईं, जिनमें से 26 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को भेजकर समयबद्ध समाधान के निर्देश दिए गए। जनसुनवाई में राजस्व, भूमि विवाद, बिजली, अतिक्रमण, जलभराव, पेयजल और राशन कार्ड से जुड़ी समस्याएं उठीं।

शिकायतें और समाधान औरंगाबाद निवासी योगेंद्र कुमार ने नाली निर्माण और जल निकासी, सुमन नगर निवासी कमलेश उप्रेती ने जलभराव की समस्या के समाधान की मांग की। वहीं, प्रमोद कुमार ने मकान निर्माण में पड़ोसियों द्वारा बाधा डालने, ओमकार ने सौर ऊर्जा संयंत्र के ऋण व ब्याज माफ करने और कमलेश ने मंदिर के पास संचालित शराब की दुकान बंद कराने की मांग की। प...