हरिद्वार, जुलाई 27 -- Haridwar News: जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र की अध्यक्षता में सोमवार को जिला कार्यालय सभागार में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में विभिन्न विभागों से जुड़ी 56 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें से 32 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष मामलों को त्वरित कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को भेज दिया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसुनवाई और सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों का समयबद्ध एवं संवेदनशीलता के साथ निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। जनसुनवाई में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने भूमि विवाद, अतिक्रमण, विद्यालय प्रबंधन, साइबर अपराध, संपत्ति पर कब्जा, वित्तीय धोखाधड़ी और गंगा घाट संरक्षण से संबंधित शिकायतें प्रशासन के समक्ष रख...