Haridwar News: जटवाड़ा पुल के पास हाईवे पर जान जोखिम में डाल रहे दोपहिया चालक
हरिद्वार, अक्टूबर 27 -- Haridwar News: ज्वालापुर स्थित जटवाड़ा पुल के निकट हाईवे पर निर्माण कार्य चलने के कारण हाईवे के बीच बने कट को लम्बे समय से बंद किया हुआ है। लेकिन कम दूरी तय करने के लालच में कई दोपहिया चालक यातायात नियमों की अनदेखी करते हुए गलत तरीके से हाईवे पार करते नजर आ रहे हैं। तेज रफ्तार वाहनों के बीच इस तरह सड़क पार करना किसी भी समय बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है। स्थानीय स्तर पर सामने आ रही इस समस्या के चलते हाईवे से गुजरने वाले अन्य वाहन चालकों के लिए भी खतरा बना रहता है। हाईवे पर वाहनों की रफ्तार अधिक होने के कारण अचानक सामने आने वाले दोपहिया वाहन को संभालना मुश्किल हो सकता है। ऐसी स्थिति में दोपहिया चालक के साथ-साथ अन्य वाहन सवार भी दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं। नियमों के अनुसार, वाहन चालकों को सड़क पार करने के लिए नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.