हरिद्वार, अक्टूबर 29 -- Haridwar News: कनखल के जगजीतपुर में देर रात जंगली हाथी घुसने से लोगों में दहशत फैल गई। हाथी को कॉलोनी की सड़कों पर घूमता देख अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा। हाथी हरिद्वार-लक्सर मार्ग पर एसएम पब्लिक स्कूल की पुलिया के पास पहुंचा। इसके बाद सड़क से होते हुए कॉलोनी में घुस गया। हाथी काफी देर तक कॉलोनी की सड़कों पर घूमता रहा। गनीमत रही कि इस दौरान किसी को नुकसान नहीं पहुंचा और न ही कोई हादसा हुआ। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हाथी की गतिविधियों पर नजर रखी। कुछ देर बाद हाथी वापस जंगल की ओर लौट गया, जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। हरिद्वार के रेंजर शीशपाल सिंह ने बताया कि हाथी कॉरिडोर होने के कारण क्षेत्र में हाथियों की आवाजाही बनी रहती है। मानव-वन्यजीव संघर्ष रोकने के लि...