Haridwar News: जगजीतपुर में कॉलोनियों में घुसा हाथियों का झुंड, दहशत
हरिद्वार, सितम्बर 28 -- Haridwar News: हरिद्वार-लक्सर मार्ग पर जगजीतपुर क्षेत्र में रविवार देर रात हाथियों के झुंड के पहुंचने से लोगों में दहशत फैल गई। तीन हाथियों के सड़क पार कर कॉलोनियों में घुसने से क्षेत्र में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। हाथियों की मौजूदगी के चलते लोग घरों में कैद रहे। स्थानीय लोगों के मुताबिक हाथी काफी देर तक कॉलोनियों और आसपास के क्षेत्र में विचरण करते रहे। इस दौरान उन्हें देखने के लिए मौके पर लोगों की भीड़ भी जमा हो गई। लोगों ने हाथियों की चहलकदमी के वीडियो बना लिए, जो सोमवार को इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुए। यह भी पढ़ें- Dehradun News: हरिद्वार लक्सर मार्ग पर जगजीतपुर में पहुंचा हाथियों का झुंड, वीडियो वायरल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.