Haridwar News: छात्रों ने ली नशा मुक्ति की शपथ
हरिद्वार, सितम्बर 19 -- Haridwar News: हरिद्वार, संवाददाता। रामानंद इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी एंड मैनेजमेंट में आयोजित नशा मुक्ति जागरूकता एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने किसी भी प्रकार के नशे का सेवन नहीं करने का संकल्प लिया। साथ ही जनपद को नशामुक्त बनाने के लिए नशा करने और नशा बेचने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियानों में पुलिस और प्रशासन को शत-प्रतिशत सहयोग देने की शपथ ली। संस्थान के अध्यक्ष श्रीमहंत डॉ. रविंद्र पुरी ने कहा कि नशे का बढ़ता चलन युवा पीढ़ी के साथ पूरे समाज को प्रभावित कर रहा है। नशे के कारण युवा गलत गतिविधियों और अपराध की ओर भी बढ़ रहे हैं। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर सकारात्मक गतिविधियों में भाग लेने की अपील की। कहा कि नशे से दूरी ही समाज को खुशहाली, सफलता और विकास की ओर ले जा सकती है। कार्यक्रम में स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.