हरिद्वार, सितम्बर 30 -- Haridwar News: ज्वालापुर क्षेत्र में बुधवार को छह घंटे बिजली कटौती रही। इससे करीब 30 हजार की आबादी प्रभावित हुई। सुबह 10 बजे बंद हुई आपूर्ति शाम चार बजे बहाल हुई। इस दौरान घरेलू काम प्रभावित हुए। दुकानदारों को भी परेशानी उठानी पड़ी। ऊर्जा निगम के कर्मचारियों ने वितरण खंड ज्वालापुर की द्वितीय सब डिविजन के विद्युत उपसंस्थान कड़च्छ और पोषित तीन फीडर क्षेत्र में कवर्ड कंडक्टर तार बदलने का काम किया। मरम्मत कार्य के चलते क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बंद रही。 यह भी पढ़ें- Katihar News: मेंटनेस कार्य के नाम पर दिन भर गुल रही बिजलीबिजली कटौती का क्षेत्र कटौती से कटहरा बाजार, गुरुद्वारा रोड, पुरानी सब्जी मंडी, तेलियान, कोटरवान, कैतवाड़ा, मंडी का कुआं, बकरा मार्केट, कड़च्छ, आंबेडकर नगर, शास्त्री नगर, श्रीराम चौक और रेलवे रोड प्र...