हरिद्वार, अक्टूबर 25 -- Haridwar News: सिडकुल पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी चोरी की बाइक बेचने की फिराक में घूम रहा था। पुलिस चेकिंग के दौरान आरोपी को पकड़ लिया गया।गिरफ्तार आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया है। पुलिस के अनुसार, 21 अक्तूबर को कृष्णा विहार कॉलोनी, डेंसो चौक निवासी शुभम पुत्र राकेश ने मोटरसाइकिल चोरी होने की तहरीर दी थी। तहरीर पर थाना सिडकुल में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। इसके बाद चेकिंग के दौरान गणेश विहार जाने वाले रास्ते पर बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल पर सवार संदिग्ध एक व्यक्ति पुलिस को देख कर भागने लगा। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर व्यक्ति को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी दीपक (23) पुत्र मन्नू सिंह निवासी सलेमपुर रानीपुर ने मोटरसाइकिल कृष्णा विहार कॉलोनी से चोरी करना स्वीकार किया। इस...