Haridwar News: चोरी की बाइक के साथ किशोर सहित दो गिरफ्तार गिरफ्तार
हरिद्वार, अगस्त 23 -- Haridwar News: हरिद्वार, संवाददाता। थाना सिडकुल पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के मामले में एक युवक और एक 17 वर्षीय किशोर को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी चोरी की मोटरसाइकिल को बेचने जा रहे थे। तभी पुलिस ने चेकिंग के दौरान दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार 21 अगस्त को शिवम कुमार निवासी हाफिजाबाद शेरकोट बिजनौर ने अपनी बाइक चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक इंद्रजीत सिंह राणा को सौंपी गई। 22 अगस्त को दवा चौक पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने बाइक सवार दो युवकों को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखकर दोनों भागने लगे। जिन्हें मौके पर पकड़ लिया गया। पूछताछ में उन्होंने मोटरसाइकिल व्हाइट हाउस महादेव पुरम से चोरी करने और उसे बेचने जाने की बात स्वीकार की। गिरफ्तार आरोपी राज यादव 22 व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.