Haridwar News: चोरी की बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार, फरार साथी की तलाश जारी
हरिद्वार, जुलाई 5 -- Haridwar News: सिडकुल पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की बाइक बरामद कर ली है, जबकि उसके फरार साथी की तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार 3 जुलाई को शिवालिक गंगा विहार, नवोदय नगर निवासी अमरेश कुमार ने अपनी मोटरसाइकिल चोरी होने की तहरीर दी थी। शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर एसएसपी के निर्देश पर थानाध्यक्ष सिडकुल ने पुलिस टीम गठित की। वाहन चेकिंग के दौरान एक युवक पुलिस को देखकर मोटरसाइकिल मोड़कर भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर उसे मौके पर दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने अपने साथी कार्तिक के साथ मिलकर तीन-चार दिन पहले नवोदय नगर क्षेत्र से बाइक चोरी की थी। उसने बताया कि उसका साथी पहले भी सिडकुल क्षेत्र से मोटरसाइकिलें चोरी कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.