Haridwar News: चोरी की ई रिक्शा बरामद, सिडकुल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया
हरिद्वार, अगस्त 16 -- Haridwar News: हसिडकुल थाना पुलिस ने चोरी की ई-रिक्शा बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। 13 अगस्त को रोशनाबाद निवासी सोहेल ने ई रिक्शा चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच अपर उप निरीक्षक हरिश्चंद्र शाह को सौंपी। वाहन चोरी के खुलासे के लिए गठित टीम ने 14 अगस्त को रोशनाबाद आईएमसी चौक पर चेकिंग के दौरान चोरी की ई रिक्शा के साथ सोनू पुत्र जबरे, निवासी दैलपुरा नन्नू, नगीना, बिजनौर को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने सूर्यनगर क्षेत्र से ई-रिक्शा चोरी करने की बात स्वीकार की। एसओ अजय शाह ने बताया कि आरोपी को आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया है। ....
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.