Haridwar News: चेकिंग अभियान रोकने की मांग लेकर वाणिज्य कर आयुक्त से मिले व्यापारी
हरिद्वार, सितम्बर 22 -- Haridwar News: त्योहारों के सीजन में हरिद्वार में चलाए जा रहे सघन जांच अभियान को रोकने और कार्रवाई से पहले संबंधित व्यापारी को सूचना देने की मांग को लेकर व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल ने देहरादून में वाणिज्य कर आयुक्त प्रतीक जैन से मुलाकात की। आयुक्त ने कार्रवाई से पहले संबंधित दुकानदार को सूचना देने का प्रयास किए जाने का आश्वासन दिया। व्यापारी नेता डॉ. विशाल गर्ग ने कहा कि व्यापारी जीएसटी और सरकार के नियमों का पालन करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। त्योहारों का समय व्यापारियों के लिए महत्वपूर्ण होता है। ऐसे में अधिकारियों और व्यापारियों के बीच समन्वय एवं सहयोग का वातावरण बनाया जाना चाहिए। यह भी पढ़ें- जीएसटी अफसरों की मनमानी के खिलाफ व्यापारी लामबंद हरिद्वार इलेक्ट्रिक एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव गुप्ता, संरक्षक नरेंद्र अग्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.