Haridwar News: चित्रकला और क्विज प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
हरिद्वार, अक्टूबर 9 -- Haridwar News: श्रीभगवानदास आदर्श संस्कृत महाविद्यालय और सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की ओर से शुक्रवार को सतर्कता जागरूकता अभियान के तहत चित्रकला एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रभारी प्राचार्य डॉ. रवीन्द्र कुमार के मार्गदर्शन में हुई प्रतियोगिता में सौ से अधिक विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। चित्रकला में समीर भट्ट प्रथम, ध्रुव त्रिपाठी द्वितीय और अभय शर्मा तृतीय रहे। क्विज में राम शर्मा प्रथम, श्रवण शर्मा द्वितीय और ध्रुव त्रिपाठी तृतीय रहे। शाखा प्रबंधक प्रिया आहूजा और सह शाखा प्रबंधक प्रियंका ने विद्यार्थियों को सुरक्षित डिजिटल बैंकिंग, बचत और वित्तीय प्रबंधन की जानकारी दी। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. शिवदेव आर्य ने किया। विजेताओं को सम्मानित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.