Haridwar News: चालान के फर्जी लिंक से मोबाइल में ऐप डाउनलोड होते ही खाते से उड़े 3.99 लाख रुपये, केस दर्ज
हरिद्वार, अक्टूबर 16 -- Haridwar News: वाहन चालान के नाम पर भेजे गए फर्जी लिंक को खोलना ज्वालापुर निवासी गगन शाह को भारी पड़ गया। लिंक खोलते ही उनके मोबाइल में एक ऐप डाउनलोड हो गया। इसके बाद उनके बैंक खाते से करीब चार लाख रुपये निकल गए। पीड़ित का दावा है कि उन्होंने न तो किसी के साथ ओटीपी साझा किया और न ही उनके पास कोई फोन आया। शिकायत के आधार पर ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, गणेश विहार कॉलोनी, सीतापुर निवासी गगन शाह पुत्र शांति देवी ने साइबर पुलिस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में बताया कि शनिवार को उनके मोबाइल पर दो हजार रुपये का चालान होने का संदेश आया था। संदेश के साथ एमपरिवहन से मिलती-जुलती वेबसाइट का लिंक भी भेजा गया था। उन्होंने लिंक खोला तो मोबाइल में एक ऐप डाउनल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.