हरिद्वार, जुलाई 28 -- Haridwar News: हरिद्वार, संवाददाता। भूपतवाला क्षेत्र में मंगलवार को मरम्मत कार्य के चलते हुई चार घंटे की बिजली कटौती से करीब 50 हजार की आबादी प्रभावित रही। सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहने से लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ा, जबकि छोटे कारोबारियों का कामकाज भी प्रभावित हुआ। महिलाओं को भी घरेलू कार्य निपटाने में परेशानी उठानी पड़ी。

पावर कट का कारण ऊर्जा निगम ने उपसंस्थान भूपतवाला और उससे पोषित छह फीडर पंतद्वीप, पावनधाम, सप्तसरोवर, कांगड़ा, बंधा और बागरो पर एचटी कैपेसिटर बैंक स्थापित करने के लिए बिजली आपूर्ति बंद रखी। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद दोपहर दो बजे आपूर्ति बहाल की गई।

क्षेत्रों में असर कटौती के दौरान शांतिकुंज, सप्तसरोवर, दूधाधारी चौक, जम्मू यात्री भवन गली, शिवनगर, भारत माता पुर...