Haridwar News: चंडी देवी मंदिर पहुंचे जिलाधिकारी, व्यवस्थाओं को परखा
हरिद्वार, जुलाई 18 -- Haridwar News: कांवड़ मेले की तैयारियों के तहत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने शनिवार को चंडी देवी मंदिर का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सुचारु दर्शन व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कांवड़ मेले की तैयारियों का जायजा लेने जिलाधिकारी मयूर दीक्षित प्रसिद्ध चंडी देवी मंदिर पहुंचे। मंदिर परिसर और पैदल मार्ग की व्यवस्थाएं परखते हुए उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों एवं मंदिर समिति के पदाधिकारियों से कहा कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। इसके लिए सभी तैयारियां समय रहते पूरी करने के निर्देश दिए। व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए जिलाधिकारी ने मंदिर परिसर, पैदल मार्ग, सीढ़ियों, प्रवेश और निकास मार्ग के साथ आसपास के क्षेत्रों की स्थिति देखी। यह भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.