Haridwar News: घोसीपुरा से ग्राम अंबुवाला को जोड़ने वाली सड़क निर्माण का विधायक ने किया शुभारंभ
हरिद्वार, जुलाई 5 -- Haridwar News: हरिद्वार ग्रामीण क्षेत्र की जर्जर सड़कों के निर्माण के लिए स्वीकृत बजट के बाद रविवार को विधायक अनुपमा रावत ने घोसीपुरा-अंबुवाला सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। पथरी क्षेत्र के दर्जनों गांव में टूटी पड़ी सड़कों को बनवाने के लिये विधायक अनुपमा रावत के प्रयास से एक करोड़ 66 लाख रुपये की स्वीकृति की गई है। हरिद्वार ग्रामीण विधायक अनुपमा रावत ने ग्राम घोसीपुरा से ग्राम अंबुवाला को जोड़ने वाली सड़क का शुभारंभ किया। राज्य योजना से लगभग 1 करोड़ 6 लाख से बनने वाली यह बहप्रतीक्षित सड़क है। ग्रामीणों ने बताया लगभग 20 वर्ष पूर्व इस सड़क का निर्माण हुआ था। पिछले कई वर्षों से ग्रामीण सड़क में बने गहरे गड्ढों से निकलने को मजबूर थे। ग्रामीणों की मांग के बाद विधायक ने अपने प्रस्ताव पर सड़क को बनवाने की गुहार लगाई जिसके ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.