हरिद्वार, अक्टूबर 25 -- Haridwar News: देवभूमि विकास फाउंडेशन ने अलकनंदा घाट पर सफाई अभियान चलाया। सदस्यों ने अध्यक्ष रेखा बाल्मीकि के नेतृत्व में घाट की रेलिंग में फंसे कपड़े निकाले और झाड़ू लगाया। अध्यक्ष ने कहा कि गंगा जीवनदायिनी है जिसकी स्वच्छता के लिए सभी को आगे आना चाहिए। लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरुक भी करना होगा। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक लोगों को स्वच्छता अभियान में शामिल होना चाहिए। इस अवसर पर शीतल चंचल, कमलेश, विकास, राधेश्याम ठाकुर, तुलसा चंचल, विराज, रेयांश आदि उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: नदियों और जलस्रोतों को स्वच्छ रखने के लिए युवाओं को किया जाएगा जागरूक

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...