हरिद्वार, नवम्बर 3 -- Haridwar News: कनखल कोतवाली क्षेत्र के जियापोता गांव में घुसकर एक व्यक्ति और उसके परिवार पर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में व्यक्ति के सिर पर गंभीर चोट आई और चार टांके लगाने पड़े। पीड़ित ने छह नामजद और पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मामले में केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, पीड़ित राजन पुत्र श्यामलाल निवासी जियापोता कनखल ने कोर्ट में शिकायत कर बताया कि चार अगस्त की सुबह आरोपी सुधीर, लखन, अर्जुन, विजय, वासु, रोहित पांच अन्य अज्ञात आरोपियों के साथ एकराय होकर उसके घर में घुस आए। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए राजन और परिवार के सदस्यों पर हमला कर दिया।शोर सुनकर ग्रामीणों और ग्राम प्रधान ने मौके पर पहुंचकर बीच-...