Haridwar News: घर का ताला तोड़कर चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार
हरिद्वार, अगस्त 22 -- Haridwar News: नगर कोतवाली पुलिस ने घर का ताला तोड़कर चोरी करने के मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई 95,370 रुपये की नकदी और 268 डिब्बी सिगरेट बरामद की हैं। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया है। पुलिस के अनुसार 21 अगस्त को आशु पुत्र अमन निवासी इंडस्ट्रियल एरिया हरिद्वार ने घर का ताला तोड़कर 95,370 रुपये नकद और अन्य सामान चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले में कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज किया था। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर गठित टीम ने सीसीटीवी फुटेज और सुरागरसी पतारसी के आधार पर आरोपी अमन वर्मा पुत्र राजकुमार, निवासी इंद्रा बस्ती, औद्योगिक क्षेत्र को गिरफ्तार किया। यह भी पढ़ें- Haridwar News: घर में घुसे आरोपी चोर ने 12 हजार और म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.