Haridwar News: घरेलू विवाद में हुड़दंग करने पर युवक गिरफ्तार
हरिद्वार, अक्टूबर 14 -- Haridwar News: बहादराबाद कोतवाली पुलिस ने घरेलू विवाद में हुड़दंग कर शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अपने घर के सामने उत्पात मचा रहा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, जहां मनोज (31) पुत्र रोहताश, निवासी कस्बा बहादराबाद, अपनी भाभी और अन्य परिजनों के साथ झगड़ा करते हुए मारपीट पर आमादा था। पुलिस ने उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह शांत होने के बजाय और उग्र हो गया। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.