Haridwar News: ग्राहक से आठ लाख रुपये लेकर कर्मचारी फरार, केस दर्ज
हरिद्वार, अगस्त 3 -- Haridwar News: रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में एक कर्मचारी पर दो ग्राहकों से आठ लाख रुपये लेकर फरार होने का आरोप लगा है। मामले में पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। मामले में पुलिस जांच कर रही है। प्रदीप चौधरी निवासी सुमन नगर ने पुलिस को शिकायत देकर ताया कि उनके यहां कपिल नाम का युवक काम करता था। शिकायत में आरोप है कि 30 जुलाई को आरोपी कर्मचारी ने गढ़वाली ग्राहक सूरज देवराड़ी से तीन लाख रुपये और किशोर नामक ग्राहक से पांच लाख रुपये नकद लेकर फर्जी एग्रीमेंट दिए। दोनों के साथ आरोपी धोखाधड़ी कर फरार हो गया। शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपी कार्यालय का हिसाब किताब भी संभालता था। जिससे अन्य ग्राहकों के धन और महत्वपूर्ण दस्तावेज गायब होने की भी आशंका है। वहीं प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.