Haridwar News: ग्रामीण की सतर्कता से पकड़ा गया साइकिल चोर
हरिद्वार, जुलाई 24 -- Haridwar News: क्षेत्र में एक जागरूक ग्रामीण की सतर्कता से साइकिल चोरी की वारदात नाकाम हो गई। चोरी की साइकिल लेकर भाग रहे आरोपी का पीछा कर ग्रामीण ने उसे दबोच लिया और चोरी की साइकिल समेत पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार दौलतपुर निवासी सोनू गिरी (45) एटलस कंपनी की एक साइकिल चोरी कर भाग रहा था। इसी दौरान गांव निवासी कुलदीप को उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगीं। कुलदीप ने पीछा कर आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी साइकिल के संबंध में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। इसके बाद ग्रामीण आरोपी को चोरी की साइकिल सहित बहादराबाद बाजार चौकी ले गए और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। बरामद साइ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.