Haridwar News: गोवंश पर चाकू से हमला करने के आरोप में मुकदमा दर्ज
हरिद्वार, जुलाई 30 -- Haridwar News: सिडकुल थाना क्षेत्र के साप्ताहिक पीठ बाजार में गोवंश पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। बादल तोमर निवासी नवोदय नगर ने पुलिस को शिकायत पत्र देकर आरोप लगाया कि पीठ में सब्जी बेचने आए मुराद पुत्र जावेद, इकरार और इकराम पुत्र असगर ने बाजार में घूम रहे गोवंश पर तीन बार चाकू से हमला किया। आरोप है कि घटना के बाद इकरार और इकराम मौके से फरार हो गए। वहीं एसओ अजय शाह ने बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.