हरिद्वार, अक्टूबर 29 -- Haridwar News: देवपुरा स्थित पुरानी आईटीआई की भूमि गोल्फ कार्ट संचालन करने वाली कंपनी को निःशुल्क दिए जाने का मामला तूल पकड़ने लगा है। कांग्रेस पार्षदों ने भूमि आवंटन पर सवाल उठाते हुए इसे वापस लेने की मांग की है। इस संबंध में पूर्व सभासद अशोक शर्मा के संयोजन में पार्षदों ने सहायक नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देने वालों में पार्षद पुलकित, सुमित त्यागी, सन्नी कुमार, हरद्वारी लाल सहित अन्य शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...