Haridwar News: गोकशी में लिप्त आरोपियों को थाने बुलाकर दी सख्त हिदायत, दोबारा संलिप्त मिले तो होगी कार्रवाई
हरिद्वार, अगस्त 31 -- Haridwar News: थाना पथरी क्षेत्र में गोकशी के मामलों में लिप्त आरोपियों को सोमवार को थाने बुलाकर पुलिस ने सख्त हिदायत दी। थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने आरोपियों की बैठक लेकर भविष्य में गोकशी जैसे अपराधों से दूर रहने की चेतावनी दी। थाना प्रभारी ने कहा कि दोबारा गोकशी के अपराध में संलिप्तता पाए जाने पर उत्तराखंड गौ संरक्षण अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में किसी भी तरह की नरमी नहीं बरती जाएगी। साथ ही आरोपियों को अपने आसपास गोकशी या ऐसी गतिविधियों की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने के निर्देश दिए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.