Haridwar News: गोकशी की सूचना पर छापा, 35 किलो अवैध मांस बरामद
हरिद्वार, जुलाई 15 -- Haridwar News: बहादराबाद पुलिस ने मुस्तफाबाद गांव के जंगल में गोकशी की सूचना पर छापा मारकर करीब 35 किलोग्राम अवैध मांस और उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस के छापा मारने से पहले ही तीन आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि सोमवार रात गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मुस्तफाबाद गांव से नदी की ओर जाने वाले रास्ते पर मुन्ना पुत्र तहसीन, निवासी मुस्तफाबाद अपने दो साथियों के साथ गोकशी कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर दबिश दी। पुलिस का वाहन आता देख तीनों आरोपी दो प्लास्टिक के कट्टे रास्ते में फेंककर पास के चरी के खेत में भाग निकले। पुलिसकर्मियों ने उनका पीछा भी किया, लेकिन अंधेरे और ऊंची घास का फायदा उठाकर आरोपी फरार हो गए। पुलिस टीम न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.